दिल्ली विधानसभा चुनाव की घोषणा, 8 फरवरी को

नई दिल्ली (New Delhi), एकलव्य मानव संदेश (Eklavya Manav Sandesh)ब्यूरो रिपोर्ट, 6 जनवरी 2019। चुनाव आयोग ने आज 6 जनवरी को दिल्‍ली विधानसभा चुनाव 2020 की तारीखों का ऐलान किया है। एक प्रेस कॉन्‍फ्रेंस में मुख्‍य निर्वाचन आयुक्‍त सुनील अरोड़ा ने पूरा कार्यक्रम सामने रखा।
22 फरवरी को दिल्ली विधानसभा की मियाद खत्म हो रही है। 8 फरवरी को होंगे दिल्ली विधानसभा चुनाव। 11 फरवरी को दिल्ली चुनाव के नतीजे आएंगे। 24 जनवरी को नाम वापस का अंतिम दिन। 22 जनवरी को होगी नामांकन जांच। 21 जनवरी नामांकन की आखिरी तारीख। चुनाव की अधिसूचना 14 जनवरी को जारी होगी।दिल्ली में आज से आचार संहिता लागू। मतदान केंद्र सभी भूतल पर हैं और सभी सुविधाएं मुहैया कराई गई हैं। चुनाव खर्च पर रखने के लिए अलग से इंतजाम हैं। सी विजिल के जरिए गड़बड़ी की शिकायत कर सकते हैं। विकलांग और 80 साल के बुजुर्ग पोस्टल बैलट के जरिए मत दान कर सकते है, इसके लिए अलग से फॉर्म भरना होगा। दिल्ली में इस बार 1 करोड़ 46 लाख मतदाता हैं।