राष्ट्रमाता सावित्री बाई फुले के जन्मदिवस पर अतिपिछड़ा अधिकार मंच ने किया कम्बल वितरण

अलीगढ़, उत्तर प्रदेश (Aligarh, Uttar Pradesh), एकलव्य मानव संदेश (Eklavya Manav Sandesh) ब्यूरो रिपोर्ट, 19 जनवरी 2020। आज रविवार को मॉडर्न कान्वेंट इंटर कॉलेज अलीगढ़ पर अति पिछड़ा अधिकार मंच के नेतृत्व में राष्ट्रमाता सावित्रीबाई फुले का 188 वां जन्म उत्सव समारोह बड़े ही हर्ष उल्लास के साथ सावित्रीबाई फूले के महान चित्र पर पुष्प माला व फूलों की वर्षा व मिष्ठान वितरण कर और माता सावित्री फूले के सम्मान में गगन भेदी नारों के साथ श्री केशव बघेल प्रधान कसिमपुर एवं श्रीमती तारा देवी बघेल वरिष्ठ समाज सेवी एवं प्रबंधक निदेशक मॉडर्न कान्वेंट इंटर कॉलेज अलीगढ़ की संयुक्त अध्यक्षता में संपन्न हुआ। कार्यक्रम का संचालन हरेंद्र सिंह एडवोकेट ने किया।
      उक्त कार्यक्रम में घन घोर सर्दी से पीड़ित महिलाओं को 100 कंबल वितरित किए गए। साथ ही कार्यक्रम के उपरांत एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया जिसमें माता सावित्रीबाई फुले जी की आदम कद प्रतिमा लगाए जाने के लिए पुरानी एटा चुंगी चौराहा बाईपास, जी टी रोड अलीगढ़  पर नियम अनुसार कार्यवाही पूर्ण करा कर स्थान आवंटित कराए जाने की मांग सर्व सम्मति से प्रस्ताव पारित किया गया एवं संबंधित अधिकारी एवं जनप्रतिनिधियों को ज्ञापन के माध्यम से अवगत करा कर स्थान आवंटित प्राथमिकता के आधार पर प्राप्त किया जाएगा।
        मंच के संरक्षक सतीश चंद नायक ने माता सावित्रीबाई फूले के शिक्षा जगत में किए गए प्रयासों का विस्तार से बखान किया।
 (कार्यक्रम की वीडियो               
      https://youtu.be/4oaGOxi_BGk)
       मंडल अध्यक्ष जवाहरलाल बघेल ने उक्त कार्यक्रम को संबोधित करते अति पिछड़े वर्ग का आवाहन किया कि उन्हें अपने अधिकारों के प्रति जागरूकता फैलाकर गांव-गांव गली-गली मोहल्ले-मोहल्ले तक पहुंचाना होगा, ताकि हमें अपने अधिकार प्राप्त हो सकें। साथ ही संगठन को मजबूत करने पर बल दिया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से चैतन्य स्वरूप राजौरिया , सुनीता सिंह, निशा गौतम, विमलेश देवी पार्षद, रूपवति रामकिशन बघेल, सुरेश चंद कुशवाह, प्रकाश वीर आर्य, आईपी कश्यप, एकलव्य मानव संदेश के संपादक जसवन्त सिंह निषाद आदि उपस्थित रहे।