भाजपा की योगी सरकार ने बाढ़ में अपनी जानपर खेलकर दूसरों की जान बचाने वालों को अभी तक दी मजदूरी

बलिया, उत्तर प्रदेश (Ballia, Uttar Pradesh), एकलव्य मानव संदेश (Eklavya Manav Sandesh) ब्यूरो रिपोर्ट, 19जनवरी 2020। भाजपा की योगी सरकार ने बाढ़ में अपनी जानपर खेलकर दूसरों की जान बचाने वालों को अभी तक दी मजदूरी।

       बलिया से प्राप्त सूचना के अनुसार, अब से लगभग 8 माह पहले गंगा नदी में आई भीषण बाढ़ में जानमाल की रक्षा के लिए बलिया के निषाद मछुआरों को लगाया गया। इस कार्य में सैकड़ों लोगों और उनकी नाव की मदद उत्तर प्रदेश सरकार के प्रशासनिक अधिकारियों ने लगाया था। लेकिन इन दूसरों की जान बचाने वाले निषादों को भाजपा की योगी आदित्यनाथ जी की सरकार में बाढ़ के 8 महीने बाद भी उनकी एवं उनकी नावों की मजदूरी नहीं मिली है। प्रदेश में भाजपा के नेताओं, पदाधिकारियों, विधायकों, मंत्रियों और सहयोगी पार्टी के नेतृत्व को इस बारे में अपना स्पस्टीकरण देना चाहिए, क्योंकि निषाद किसी के गुलाम नहीं हैं। जब मछुआरों की मजदूरी ही नहीं दे रहे हो तो आरक्षण कहाँ से दोगे।

   आज के महंगाई के दौर में जब सरकार ही समय पर लोगों को मजदूरी नहीं दे रही है तो इस गरीब मछुआरे निषाद समाज का भला कैसे होगा ?