मऊ जनपद में एक निषाद युवक की गोली मारकर की गई हत्या

घोसी, मऊ, उत्तर प्रदेश (Ghosi, Mau, Uttar Pradesh), एकलव्य मानव सन्देश ब्यूरो रिपोर्ट, 16 जनवरी 2019। मऊ जनपद में एक निषाद युवक की गोली मारकर की गई हत्या।
     मऊ जनपद की घोसी कोतवाली क्षेत्र के पकड़ी बुजुर्ग में बीती रात एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गयी। प्राप्त जानकारी के अनुसार पकड़ी बुजुर्ग निवासी सोधन निषाद पुत्र महेश निषाद उम्र 24 वर्ष की अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी।
     सोधन निषाद परिवार के पालनपोषण के लिए मुम्बई में रहकर फर्नीचर बनाने का कार्य करता था। दो माह पूर्व वह छुट्टी पर अपने घर के निर्माण कराने के लिए अपने गांव पकड़ी बुजुर्ग आया था। 
    परिजनों को हत्या की जानकारी आज बृहस्पतिवार की सुबह लगभग 6 बजे हुई। सूचना पाते ही एएसपी शैलेंद्र श्रीवास्तव, सीओ अभिनव कन्नौजिया, कोतवाल परमानंद मिश्रा, कोपागंज थाना प्रभारी विनय सिंह, फोरेंसिक टीम, डॉग स्कॉयड सहित भारी संख्या पुलिस बल मौके पहुँच कर जांच में जुट गए।
      पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य ने पत्रकारों को बताया कि मामले की जांच की जा रही है। आशंका यह भी बताई जा रही है कि यह हत्या प्रेम सम्बन्धो को लेकर हुई है। पुलिस हत्यारे को गिरफ्तार कर मामले का जल्दी खुलासा करेगी।