गोन्डा जनपद के उमरी बेगमगंज ऐली परसौली कैथी घाट पर पलटी नाव चार की मौत

गोण्डा, उत्तर प्रदेश (Gonda, Uttar Pradesh), एकलव्य मानव संदेश (Eklavya Manav Sandesh) रिपोर्टर बद्रीप्रसाद निषाद की रिपोर्ट, 22 जनवरी 2019।
गोन्डा जनपद के तरबगंज तहसील के थाना क्षेत्र उमरी बेगमगंज ऐली परसौली कैथी घाट घाघरा नदी में पलटी नाव पर सवार 32 लोग थे। अयोध्या जिले के रूदौली के तरफ से आ रही थी, नाव जो पीपे से टकरा गई। टकराने के बाद नाव पलट गयी, जिसमें 4 लोगों की मौत हो गई और  दर्जन भर लोग पुलिस व गोताखोरों की मदद से तैर कर बाहर आ गए। बाकी  लोगों की खोजबीन जारी है।
      गोन्डा जिले के सभी आला अधिकारियों के साथ जिलाधिकारी भी घटना स्थल मौजूद रहे।
     प्रत्यक्ष दर्शी और ग्रामीणों ने बताया कि नदी में पहले से पुल सही नहीं है और सही होता तो शायद यह इतनी बड़ी संख्या में लोगों की मौत नहीं होती। यह सरकार के लिए बहुत बड़ी बात है मुख्यमंत्री व प्रधानमंत्री जी को संघयान मे लेना चाहिए।