उत्तर प्रदेश बना भारत का नम्बर एक अपराध प्रदेश

अलीगढ़, उत्तर प्रदेश (Aligarh, Uttar Pradesh), एकलव्य मानव संदेश (Eklavya Manav Sandesh) एडिटोरियल रिपोर्ट, 10 जनवरी 2020। जिस उत्तर प्रदेश में आज अपराधों की रिपोर्ट ही आसानी से पुलिस थानों में लिखी ही नहीं जा रही हैं वह आज भारत का नम्बर एक अपराध प्रदेश बन गया है- यह है भाजपा की योगी माया। जहां एक मुख्य मंत्री खुद भगवान का एक प्रतिष्ठित पुजारी भी हो उस प्रदेश में भगवान भी अपराध रोक नहीं पा रहे हैं !!
क्या यही भाजपा की शसक्त बहुमत की और भगवान के एक बड़े पुजारी द्वारा संचालित सरकार का रामराज्य है ??
  क्योंकि जब जब अपराध में कहीं न कहीं सत्ता का दुरुपयोग होता है तब अपराध दर बड़ जाती है। इसलिए एकलव्य मानव संदेश सरकार से मांग करता है कि अपराध नियंत्रित करने के लिए पहले सत्ता का दुरुपयोग करने वालों पर रोक लगाकर सुचिता का वातावरण बनाने के लिए कदम उठाए जाएं और नागरिकों में डर नहीं सुरक्षा की भावना मजबूत करने के कार्य योजना बनाई जानी चाहिए।