मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन को निषादों ने भेंट की जिंदा रोहू मछली

रांची। झारखंड की राजधानी रांची के कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन अपने सरकारी आवास में शुक्रवार के दिन पहुंचे मुलाकातियों से मिल ही रहे थे तभी रामगढ़ जिला के दुलमी गोला से पहुंचे झारखंड मत्स्यजीवी महासंघ सह झारखंड राष्ट्रीय निषाद परिषद झारखंड प्रदेश के अध्यक्ष चरण केवट के नेतृत्व में निषाद समाज के लोगों ने मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन को उपहार स्वरूप लगभग 15 किलोग्राम की जीवित रोहू मछली भेंट की। साथ ही सभी लोगों ने मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन को नए साल की बधाई एवं शुभकामनाएं भी दीं। मुख्यमंत्री ने सभी के प्रति आभार प्रकट किया।
     मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने इस प्यार के लिए मछुआरों को धन्यवाद दिया। उनके साथ सेल्फी भी खिंचवाई। सीएम ने पूछा कि ये मछली दांत वाली तो नहीं है। मछुआरों ने जबाव दिया नहीं। कुछ देर तक सीएम मछली को निहारते रहे। फिर उसे वापस टब में रखने को कहा।