दुःखद समाचार कश्यप महा संघ के संस्थापक बाबू खिलाड़ी सिंह कश्यप जी अब इस दुनिया में नहीं रहे

नई दिल्ली (New Delhi), एकलव्य मानव संदेश (Eklavya Manav Sandesh) ब्यूरो रिपोर्ट, 12फरवरी 2020। दिल्ली में निषाद वंश की मजबूत अवाज़ बाबू खिलाड़ी सिंह कश्यप जी बीती रात हम सभी को छोड़कर परम् पिता परमात्मा के घर को विदा हो गए। यह दुखद समाचार जैसे ही समर्थकों को पता चला सभी जगह शोक की लहर दौड़ गई। बाबू खिलाड़ी सिंह कश्यप जी ने अपने जीवन पर्यंत कश्यप, निषाद वंश की एकता और आरक्षण के लिए संघर्ष किया। उनके योगदान को यह समाज कभी नहीं भुला पायेगा। बाबू जी बहुत ही मिलन सार व्यक्ति थे और हर किसी को अपनी मन्द मुस्कान से आकर्षित कर लेते थे। आप कश्यप महा संघ के संस्थापक थे। अन्ति संस्कार मंडौली फाटक शवदाह गृह पर किया जाएगा।
      एकलव्य मानव संदेश परिवार श्री खिलाड़ी सिंह कश्यप जी के निधन पर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करता है। और प्रभु से प्रार्थना करता है कि दिवंगत आत्मा को शांति दे।