हंडिया थाना क्षेत्र में जेसीबी से टेम्पो की हुई टक्कर में एक की मौत और एक दर्जन हुए घायल

हंडिया, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश (Handia, Praygraj, Allahabad, Uttar Pradesh), एकलव्य मानव संदेश (Eklavya Mamav Sandesh), ब्यूरो रिपोर्ट। प्रयागराज जनपद के हंडियां थाना क्षेत्र में बुधवार की शाम को बरौत से टेम्पो में सवारियां बैठाकर हंडिया के लिए निकला चालक रास्ते में ही उपरदहां गांव के सामने हाइवे पर एक जेसीबी से  टकराका अनियंत्रित होकर पलट गया। इस हादसे में टेम्पो पर सवार आधा दर्जन यात्री घायल हो गये।
     हंडिया थाना क्षेत्र के गहरपुर धोबहां गांव निवासी सुरेश कुमार बिन्द के तीन बेटों में से बड़ा बेटा अभयराज बिन्द (32) गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसकी जिला अस्पताल में मौत हो गई।
अभयराज बिन्द खेती का काम करता था। वह बुधवार की शाम को घर से हंडिया में एक रिस्तेदार से मिलने के लिए निकला था। हंडिया जाने के लिए अन्य सवारियों के साथ वह भी टेम्पो में बैठ गया। जिस टेम्पो में अभयराज बैठा था वह उपरदहाँ गांव के सामने एक जेसीबी से टकरा गया। इस हादसे में अभयराज गंभीर रूप से घायल हो गया।
     सभी घायलों को तत्काल जिला अस्पताल ले जाया गया। सुचना पाकर पुलिस और परिजन भी मौके पर पहुंच गए। कुछ ही देर बाद अभयराज की मौत हो गई। मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। माता उर्मिला तथा पत्नी संगीता का रो रोकर बुरा हाल है। मृतक अपने पीछे एक बेटा आदर्श (8), पुत्री प्रीती (5) और आशु (1) को बिलखते छोड़ गया है।
     हादसे में घायल विमला देवी, निशा देवी, निवासी जबराडीह, हंडिया तथा अमित कुमार निवासी करारी भदैली का एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है।