भाजपा की योगी सरकार के बजट का बेरोजगार सहित मछुआरों को बड़ा धोखा

अलीगढ़, उत्तर प्रदेश (Aligarh, Uttar Pradesh), एकलव्य मानव संदेश (Eklavya Manav Sandesh) एडिटोरियल रिपोर्ट, 19 फरवरी 2020। भाजपा की उत्तर प्रदेश की योगी सरकार का बजट न रोजगार देगा और न ही सही आवास। बढ़ती बेरोजगारी के बीच इंटर्नशिप के नाम पर बड़ा छलावा कर दिया योगी सरकार ने। अब 2500 में ही एक साल तक इंटर्नशिप के नाम पर जब बेरोजगार को भरपेट भोजन ही नहीं मिलेगा तो शौचालय में लौटरीन ही नहीं जा सकेगा तो, घटिया निर्माण में बने सौचालय की चिंता भी नहीं करेगा।
     भाजपा की योगी सरकार का मछुआरों को झोपड़ी में रहने को मजबूर करने का पक्का इरादा है इस बजट में !!
बढ़ती मेंहगाई में मछुआ आवास को अब केवल 1.20 लाख रुपया देगी सरकार।
इसी योजना में सपा की अखिलेश यादव सरकार देती थी आज से 4 साल पहले 3.20 लाख रुपया !!
यही है निषाद वंश के लिए भाजपा की दोहरी नीति यानी एक आवास में इस मेंहगाई में बनाएगी 3 आवास।
यानी मछुआरों के लिए झोंपड़ी ही हो, घर नहीं।
सावधान !!  सावधान !! निषाद वंशियो हो जाओ सावधान !!
भाजपा ने आपका वोट लिए लेकिन आरक्षण पर धोखा देने के बाद अब आवास पर भी महा धोखा !!
यानी न आपको नौकरी (भोजन) का सहारा और न ही अच्छे मकान का सहारा।
अब आने वाले वक्त 2022 में निषाद मछुआरे समाज के साथ सभी बेरोजगार चला सकते हैं भाजपा भगाओ, अपनी शक्ति बढ़ाओ और अपने अधिकार देने वाले दल की ही सरकार लाओ की मुहीम।