मनोज अलीगढ़ी की तस्वीरें इस विविधिताओं से भरे देश की सत्यता का प्रतिनिधित्व करती हैं : विवेक बंसल

अलीगढ़, उत्तर प्रदेश (Aligarh, Uttar Pradesh), एकलव्य मानव संदेश (Eklavya Manav Sandesh) ब्यूरो रिपोर्ट, 15 फरवरी 2020। राजकीय औद्योगिक एवं कृषि प्रदर्शनी के दरबार हाल में मनोज अलीगढ़ की फोटो प्रदर्शनी अनेकता में एकता को निहारते युवाओं के प्रेरणा स्रोत हर दिल अजीज कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव एवं राजस्थान प्रभारी और अलीगढ़ नगर के पूर्व विधायक व विधान परिषद सदस्य श्री विवेक बंसल इस अवसर पर कहा मनोज अलीगढ़ी द्वारा एकत्रित की गई तस्वीरें इस विविधिताओं से भरे देश की सत्यता का प्रतिनिधित्व करती हैं। दूसरे शब्दों में इस महान देश की भावना को उजागर करती हैं। मनोज अलीगढ़ी नेे साथ आए आगंतुओं का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर विवेक वंशल जी के साथ योगेंद्र कुमार सिंह, शरद बंसल, शिवकुमार, रितिक वर्मा आदि थे। मनोज अलीगढ़ी ने बताया कि यह प्रदर्शनी 22 फरवरी तक रहेगी।
    बताते चलें मनोज अलीगढ़ी इससे पूर्व राष्ट्रीय हित सर्वोपरि, राष्ट्र के प्रहरी आदि प्रदर्शन पूर्व मे लगाती रहे हैं।