गोण्डा जनपद के गांव में अज्ञात कारणों से लगी आग से दो घर जलकर हुए राख

तरबगंज, गोण्डा, उत्तर प्रदेश (Tabarganj, Gonda, Uttar Pradesh), एकलव्य मानव संदेश (Eklavya Manav Sandesh) रिर्पोटर बद्रीप्रसाद निषाद की रिपोर्ट, 8 फरवरी 2020। गोण्डा जनपद के तरबगंज थाना क्षेत्र के सेझिया गाँव में अज्ञात कारणों से लगी लगी आग से दो घर जलकर राख हो गये। घर में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया।
     तरबगंज थाना क्षेत्र के सेझिया गाँव के मजरा बलुहा में सुबह खाना-पीना करके मजदूरी करने गए, दो मजदूर के घरों में अचानक आग लग गयी। 07 फरवरी को दिन में 12 बजे अचानक जब आग लगी, लोग कुछ समझ पाते तब तक फूस के दो घरो को अपने आगोश में लेलिया। जिसमें गाँव के विनोद पुत्र रामभजन व बृजेश गौड़ पुत्र शिव दर्शन के घर जल गये और घर में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया। पीडितो ने बताया घर के सभी लोग मजदूरी करने गये हुए थे।