योगी राज में उन्नाव में फिर हुआ शर्मसार 9 साल की मासूम बच्ची की रेप के बाद हत्या

उन्नाव, उत्तर प्रदेश।

एकलव्य मानव संदेश। उत्तर प्रदेश की राजधानी से लगे जनपद उन्नाव के बिहार थाना क्षेत्र के शुक्लाखेड़ा की 9 साल की मासूम के साथ गैंगरेप के बाद हत्या जैसी घटना आत्मा को झकझोर देने वाली है। सत्ता में बैठे हुए लोग मस्त हैं पुलिस लूटने में व्यस्त है और अपराधी बेखौफ। आपको जानकारी होगी उन्नाव जनपद में ही रेपकांड में भाजपा के विधायक कुलदीप सेंगर आज कल सज़ा काट रहे हैं।
      होली के दिन उन्नाव के बिहार थाना क्षेत्र के एक गांव को दरिंदगी की घटना ने शर्मशार कर दिया। यहां कक्षा तीन की छात्रा से युवक ने मंगलवार की दोपहर दुष्कर्म किया और फिर गला दबाकर मार डाला।
   बिहार थाना क्षेत्र के एक गांव में मंगलवार दोपहर लोग होली की धुन में रमे थे तभी गांव के दरिंदे ने गांव की रहने वाली 12 वर्षीय बच्ची को बहला फुसलाकर खेत की तरफ ले गया। वहां दरिंदे ने उसके साथ दुष्कर्म किया। बच्ची के अचेत हो जाने युवक ने उसका गला दबा दिया। बच्ची को मरा समझकर युवक फरार हो गया। कुछ देर बात खेत की तरफ पहुंचे गांव वालों ने बच्ची को अस्तव्यस्त हालत में अचेत देखा तो अनहोनी की आशंका पर सहम गए। सूचना मिलने पर खेत पहुंचे बच्ची के घरवालों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। घटनस्थल पर पहुंची पुलिस ने बच्ची को पाटन पीएससी लेकर गई जहां से डॉक्टरों ने उसे महिला जिला अस्पताल भेज दिया। मामले के तूल पकड़ने पर गांव के बाहर फाग सुन रहे अन्य परिवारजनों के साथ भारी भीड़ जिला अस्पताल पहुंच गई और हंगामा करने लगी।
    पुलिस ने मामला बिगड़ते ही उच्चाधिकारियों को अवगत कराया। जानकारी होते ही एसपी विक्रांत वीर भारी फोर्स के साथ महिला जिला अस्पताल पहुंच गए। अचेत किशोरी का महिला जिला अस्पताल में करीब एक घंटे इलाज चलता रहा लेकिन उसकी हालत में कोई सुधार न होने पर डॉक्टर ने उसे कानपुर के हैलट अस्पताल रेफर कर दिया। पुलिस व परिजन एंबुलेंस से बच्ची को हैलट लेकर रवाना हो गए। हैलट पहुंचने पर छात्रा ने दम तोड़ दिया। एसओ बिहार विकास पांडे ने बताया मामले को लेकर जांच पड़ताल की जा रही है।