राक्षसों द्वारा सचिन प्रजापति की हत्या के बाद हुआ शाँति यज्ञ

अलीगढ़, उत्तर प्रदेश (Aligarh, Uttar Pradesh), एकलव्य मानव संदेश (Eklavya Manav Sandesh), ब्यूरो रिपोर्ट, 1 मार्च 2020। राक्षसों द्वारा सचिन प्रजापति की  हत्या। दिनांक 17 फरवरी 2020 दिन सोमवार समय सांय 7  बजे को पिछडा वर्ग महासंघ के बैनर तले दिनांक 18 फरवरी 2020 को कृष्णांजली प्रदर्शनी में आयोजित  सम्मेलन के लिए प्रचार प्रसार करते समय आचार्य पूरनमल प्रजापति पर जान लेवा हमला असामाजिक तत्वों द्वारा गोली मारकर किया था। जिसमें पूरनमल प्रजापति बाल बाल बचे और चोटें आई थीं। हमले में सचिन (प्रजापति) आर्य पुत्र आचार्य पूरनमल  प्रजापति निवासी गली नं. 4, अवतार नगर कालौनी, अलीगढ, उ.प्र., वैदिक पुरोहित आर्य समाज महर्षि  दयानन्द मार्ग, अलीगढ़ की असामाजिक तत्वों द्वारा  हत्या कर दी गई, पूरनमल प्रजापति के छोटे भाई देवराज प्रजापति के सिर पर गोली लगी थी, वह गम्भीर रूप से घायल हुए हेैं। दौनों भाईयों का ईलाज  चल रहा है। 
      सचिन प्रजापति की पवित्र आत्मा की सदगति, शान्ति और आनन्द के लिए 01 मार्च 2020 को आर्य  समाज के वैदिक मनीषियों द्वारा शान्ति यज्ञ एंव शोक  सभा पूरनमल प्रजापति जी के निवास अलीगढ में  की गई। जिसमें सभी समाज के सैकडों समाजसेवियों, बुद्धिजीवियों सहित मातृ शक्ति, पितृ शक्ति ने शोक  सम्वेदना व्यक्त करते हुए सचिन प्रजापति की पवित्र आत्मा को ईश्वर से सदगति, शान्ति और आनन्द की  प्रार्थना की। अन्त में शान्ति पाठ कर समापन किया  गया। सचिन प्रजापति स्नातक करने के बाद पीसीएस  की तैयारी कर रहे थे और आर्य समाज के वैदिक पुरोहित थे। हत्या और हमले की रिपोर्ट थाना सासनीगेट, अलीगढ में 6 लोगों के नामजद, कुछ अज्ञात के विरूद्ध लिखाई गई थी। पुलिस ने 4 लोगों  को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है, अभी दो नामजद लोग के साथ अज्ञात लोग शेष बचे हैं। जिन्होंने हत्या की है वह लोग जन्म से उच्च, कर्म से नीच राक्षस उपाध्याय बामन हैं। (शराबी ) जुआरी और सट्टे की खाई बाड़ी करते हैं। उन्हें भाजपा का संरक्षण प्राप्त है। सूचना देरी से देने का कारण यह है कि पूरनमल प्रजापति के गम्भीर चोटें आई थी। आँखों से दिखाई  नहीं दे रहा था। और दिमागी सन्तुलन भी ठीक नहीं है।

    शाँति यज्ञ में अतिपिछड़ा अधिकार मंच के श्री जवाहर लाल बघेल व श्री सतीश नायक भी उपस्थित हुए।