डीएम के निर्देशन में राशन डीलरों ने किया वितरण शुरू

फिरोजाबाद, उत्तर प्रदेश (Firozabad, Uttar Pradesh), एकलव्य मानव संदेश (Eklavya Manav Sandesh) रिपोर्टर निर्मल कुमार वर्मा की रिपोर्ट। डीएम के निर्देशन में राशन डीलरों ने किया वितरण शुरू। वार्ड नंबर 26 तिलक नगर और नगला ऊदी में लाॅक डाउन नियमों का पालन आया नजर। उचित दूरी पर दिखे कार्ड धारक। हैण्ड वाॅश की भी रही व्यवस्था। सुबह छ: बजे से रात नौ बजे तक खुली रहेंगी दुकानें।

      ग्राम पंचायत पहाड़पुर नगला उदी में लाॅक डाउन नियमों का पालन आया नजर। उचित दूरी पर दिखे कार्ड धारक। हैण्ड वाॅश की भी रही व्यवस्था। सुबह छह बजे से रात नौ बजे तक खुली रहेंगी दुकानें।

      फिरोजाबाद में राशन की दुकानें आज सुबह छ: बजे से शाम नौ बजे तक खुलना शुरू हो गयीं। पात्र गृहणियों के साथ अंत्योदय कार्ड धारक, श्रम विभाग, मनरेगा एवं निकायों में पंजीयन श्रमिकों को फ्री में राशन सामग्री का वितरण शुरू हो गया है। डीएम के निर्देशन में राशन डीलरों ने पहले ही कोराना से बचने को सभी तैयारियां पूरी कर ली थीं।
      शहर के तिलक नगर वार्ड नंबर 26 और नगला ऊदी स्थित राशन डीलरों की दुकान पर लाॅक डाउन नियमों का पालन पूर्णतः नजर आया। जहां उचित दूरी पर सभी राशनकार्ड धारकों की लाइन नजर आयी। वहीं दुकानों के बाहर सामाजिक दूरी बनाने को गोले होने के साथ पानी एवं साबुन की व्यवस्था भी हैण्डवाॅश को लेकर नजर आयी। फिलहाल राशन वितरण का क्रम जारी था। बताया गया जिले भर में स्थापित 860 राशन की दुकानों पर आज से राशन वितरण के डीएम चंद्र विजय सिंह ने आदेश दिये हैं।