समाजवादी नेता और राज्यसभा सांसद बेनी प्रसाद वर्मा जी का हुआ निधन

अलीगढ़, उत्तर प्रदेश, एकलव्य मानव संदेश ब्यूरो रिपोर्ट, 27 मार्च 2020। केंद्रीय मंत्री व राज्यसभा सांसद बेनी प्रसाद वर्मा जी के निधन का दुःखद समाचार प्राप्त हुआ। बेनी प्रसाद जी ने अपना सम्पूर्ण जीवन समाज की सेवा में अर्पण कर दिया।
बेनीप्रसाद वर्मा समाजवादी पार्टी के संस्थापकों में से थे। और वर्तमान में राज्यसभा के सदस्य थे।
    बेनी प्रसाद वर्मा जी के निधन पर सामजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव, राज्यसभा सांसद विसम्भर प्रसाद निषाद जी, एमएलसी राजपाल कश्यप, पूर्व मंत्री शंखलाल मांझी, पूर्व विधायक राम कुमार एडवोकेट जी सहित बड़ी संख्या में बेनी प्रसाद वर्मा जी के समर्थकों ने उनके निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।
 एकलव्य मानव संदेश परिवार की ओर से बेनी प्रसाद वर्मा जी के निधन पर शोक व्यक्त करने के  साथ उनकी आत्मा की शान्ति की परमात्मा से प्रार्थना करते हैं।