उत्तर प्रदेश के 15 जिलों के हॉट स्पॉट, 30 अप्रैल तक रहेंगे पूर्ण सील

लखनऊ, उत्तर प्रदेश (Lucknow, Uttar Pradesh)। कोरोना वायरस लेकर उत्तर प्रदेश सरकार का बड़ा फैसला। प्रदेश के 15 जिलों के हॉट स्पॉट  30 अप्रैल तक पूर्ण रूप से रहेंगे सील, आदेश तत्काल प्रभाव से लागू। आज रात 12 बजे से लागू होंगे नियम। लखनऊ, आगरा, गौतमबुद्ध नगर (नॉएडा), फिरोजाबाद, गाज़ियाबाद, मेरठ, बुलंदशहर, सहारनपुर, शामली, बरेली, कानपुर नगर, बस्ती, महाराजगंज, सीतापुर, वाराणसी।

        केवल पुलिस और मेडिकल जैसी जरूरी सुविधाएं ही चालू रहेंगी। सभी सेवाएं घर पर ही उपलब्ध होंगी। कुछ पत्रकारों को ही मिलेगी छूट।