हनुमान जयंती के उपलक्ष्य में माँ जागेश्वरी सेवा समिति प्राणपुर द्वारा हलुआ, पूड़ी, का वितरण

चन्देरी, अशोकनगर, मध्यप्रदेश (Chanderi, Ashoknagar, Madhya Pradesh), एकलव्य मानव संदेश (Eklavya Manav Sandesh) ब्यूरो चीफ मुकेश रैकवार की रिपोर्ट। हनुमान जयंती के उपलक्ष्य में माँ जागेश्वरी सेवा समिति प्राणपुर द्वारा हलुआ, पूड़ी, का वितरण।
   अशोकनगर जिले की तहसील चंदेरी के पर्यटन ग्राम प्राणपुर एवं आसपास क्षेत्रो में प्राणपुर के युवाओं द्वारा कोरोना के विरुद्ध मुहिम चलाई गयी है। इस मुहिम में "माँ जागेश्वरी सेवा समिति प्राणपुर" द्वारा सुबह - शाम जरूरतमंदों को भोजन तथा मास्क, साबुन आदि का वितरण सभी क्षेत्रों में घर घर प्रतिदिन किया जा रहा है।
    आज भगवान हनुमान जयंती के उपलक्ष्य में चन्देरी से सोना बुंदेला परिवार से शनि राजा, एव शिवेंद्र राजा द्वारा समिति को सहयोग राशि प्राप्त हुई। एवं समिति सदस्यों के साथ क्षेत्र में भोजन वितरण करने भी पहुचे।     
    ज्ञातव्य है कि कोरोना वायरस की रोकथाम के लिये प्रधानमंत्रीजी द्वारा घोषित किये गये लॉकडाउन के फलस्वरूप बड़े पैमाने पर गरीब और मेहनतकश वर्ग के रोजगार चले गये हैं। लोग घरों में कैद हैं जहां दो जून की रोटी भी मुश्किल हो रही है। इसके साथ ही दूर-दूर के शहरों से पलायन कर रहे मजदूर वर्ग की बाढ़ आयी हुई है। इसी को देखते हुए प्राणपुर के कुछ युवाओं द्वारा शुरु की गई "माँ जागेश्वरी सेवा समिति प्राणपुर " सेवाभाव के साथ लोगों को सुबह - शाम उनके घर पर जाकर भोजन उपलब्ध करा रही है। इसके साथ ही कोरोना के खिलाफ लोगों को जागरूक करते हुए मास्क, साबुन, सैनिटाइजर इत्यादि का वितरण भी कर रही है। युवाओं की इस मुहिम को युवाओं द्वारा स्वयं के व्यय पर सफलतापूर्वक संचालित किया जा रहा है। समिति द्वारा भोजन में रोज सुबह - शाम अलग अलग तरह के व्यंजन बनाये जाते है। परिवार के सभी सदस्यों को अलग अलग पैकेट दिया जाता है। आज भगवान हनुमान जयंती जन्मकल्याणक के उत्सब पर हलुआ, पूड़ी, अचार, विस्कीट आदि सभी क्षेत्रों में बितरण किया गया। एवं सभी क्षेत्रवासियों से घर पर रहने की अपील भी की गई।