फिरोजाबाद जनपद में निषादों के गांव में कोरोना पॉजिटिव मिलने पर गांव किया सील

फिरोजाबाद उत्तर प्रदेश, एकलव्य मानव संदेश (Ekalav manav sandesh) ब्यूरो निर्मल कुमार वर्मा की रिपोर्ट।      जनपद फिरोजाबाद की ग्राम पंचायत पहाड़पुर नगला ऊदी गांव में एक व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। जिससे पूरी ग्राम पंचायत में हड़कंप मच गया और जिलाधिकारी के आदेश अनुसार पूरे ग्राम पंचायत को आज सील कर दिया गया। सभी लोगों को सूचित किया गया कि घर में रहें, सुरक्षित रहें और प्रशासन के नियमों का पालन करें। ग्राम पंचायत के प्रधान पति फौरन सिंह वर्मा ने कोरोना वायरस की पुष्टि होने ग्राम पंचायत पंचायत को सीज कराया। 
     प्राप्त सूचना के अनुसार ग्राम प्रधान के परिवार का एक व्यक्ति फिरोजाबाद शहर में दूध की सप्लाई करता है, जो कोरोना का शिकार हो गया है। इसकी सूचना पर जिलाधिकारी ने पूरे गांव को सील करने और होम कोरन्टीन करने के आदेश दिए हैं।
    यह पूरा गांव निषादों का है। और हमारे रिपोर्ट निर्मल कुमार वर्मा इसी गांव के हैं।