साधू के राज्य में दो साधूओं की हत्या! कैसे? पूछता है एकलव्य मानव संदेश

अनूपशहर बुलंदशहर, उत्तर प्रदेश (Anupshahr Bulandshahar Uttar Pradesh), एकलव्य मानव संदेश (Eklavya Manav Sandesh) की साभार रिपोर्ट, 28 अप्रैल 2020। साधू के राज्य में दो साधूओं की हत्या! कैसे? पूछता है एकलव्य मानव संदेश।
   वह उत्तर प्रदेश जहाँ राज्य के मुख्यमंत्री एक साधू योगी आदित्यनाथ जी हैं उसी प्रदेश के बुलंदशहर जनपद की अनूपशहर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम पगौना के शिव मंदिर पर दो साधुओं की गई हत्या की जानकारी मिलने से सनसनी फैल गई है। प्राप्त सूचना के अनुसार दो साधू पिछले 15 वर्ष से शिव मंदिर पर रह रहे थे। हत्या के शक के दायरे में गांव के ही मुरारी को ग्रामीणों ने पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया है। मृतक साधुओं ने मुरारी पर चिमटा चुराने का आरोप लगाया था। घटना की जानकारी मिलते ही अनूपशहर पुलिस भारी संख्या में घटना स्थल पर पहुंच गई। वरिष्ठपुलिसअधीक्षक ने घटना की गहराई से जांच की जानकारी दी है और फॉरेंसिंग टीम भी मौके पर पहुंच गई है।
एसएसपी व  डीएम घटना का गहराई से जांच करने के लिए मौके पर पहुंचे।
देखें वीडियो https://youtu.be/AOVBM1N6tvs