राजू बाथम जी की माँ के निधन पर एकलव्य मानव संदेश परिवार ने शोक व्यक्त किया

एकलव्य मानव संदेश (Eklavya Manav Sandesh)। मध्य प्रदेश के पूर्व दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री और वर्तमान में  भारतीय जनता पार्टी शिवपुरी के जिला-अध्यक्ष श्री राजू बाथम जी की माताजी श्रीमती सियादेवी बाथम का अचानक हृदयगति रुक जाने से निधन हो गया।
माताजी के निधन की खबर एकलव्य मानव संदेश के शिवपुरी के रिपोर्टर नीरज केवट द्वारा प्राप्त होने पर एकलव्य मानव संदेश परिवार ने शोक व्यक्त कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित कर परमपिता परमात्मा से उनकी आत्मा की शान्ति के लिए प्रार्थना की। 
    राजू बाथम की माताजी के निधन पर मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान एवं माझी, केवट, बाथम समाज के विभिन्न संगठनों ने शोक व्यक्त कर अपने श्रद्धा सुमन अर्पित किए।