एकलव्य मानव संदेश के ब्यूरो चीफ ने गरीबो को लड्डू वितरित कर मनाया बेटे का जन्मदिवस

चंदेरी, अशोकनगर, मध्यप्रदेश, एकलव्य मानव संदेश ब्यूरो चीफ मुकेश रैकवार की रिपोर्ट। एकलव्य मानव संदेश के ब्यूरो चीफ ने गरीबो को लड्डू वितरित कर मनाया बेटे का जन्मदिवस। 
   अशोक नगर जिले की चन्देरी तहसील के समीप पर्यटन स्थल प्राणपुर के रहने वाले और एकलव्य मानव संदेश के ब्यूरो चीफ मुकेश रैकवार ने अपने बेटे का प्रथम जन्मदिवस  कोविड 19 के लॉक डाउन के चलते कुछ अलग ही अंदाज में मनाया गया। मुकेश रैकवार पत्रकारिता के साथ कंप्यूटर सेल्स सर्विस का भी काम करते हैं। इस समय वह सारा दिन समिति के साथ गरीबो की सेवा करने में बिता रहे हैं। 

महामारी के चलते एवं प्रधानमंत्री के लॉक डाउन का पालन करते हुए सभी गरीब क्षेत्रो में बाटने के लिए 21 किलो मोतीचूर के लड्डू बनवाकर सूती कपड़े से बने हुए वाशेबल मास्क माँ जागेश्वरी सेवा समिति प्राणपुर को दिए। समिति सदस्यों द्वारा सभी गरीब क्षेत्रों में भोजन के साथ लड्डू भी वितरित किये गए। इस महामारी के चलते माँ जागेश्वरी सेवा समिति प्राणपुर प्रतिदिन सभी क्षेत्रों में सुबह शाम घर घर भोजन बितरण करती है। साथ ही सभी से लॉक डाउन का पालन करने के लिए घरों में रहने की अपील भी करती है। यह समिति प्राणपुर के युवाओं के द्वारा स्वयं के सेवाभाव पर संचालित गरीबो की भूख मिटा रही है।