अलीगढ़, उत्तर प्रदेश (Aligarh, Uttar Pradesh), एकलव्य मानव संदेश (Eklavya Manav Sandesh) ब्यूरो रिपोर्ट। अलीगढ़ जिला बसपा के अध्यक्ष मुकेश चंद्रा के अनुसार दलितो, शोषितों, पिछड़ों, अल्पसंख्यकों एवं गरीबों की रहनुमा, बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष, बहिन कुमारी मायावती जी के निर्देशों के मद्देनजर जनपद अलीगढ की बसपा यूनिट के माध्यम से 07 अप्रैल 2020 को बड़े पैमाने पर राशन वितरण का कार्य किया गया।
वितरण की विशेषता यह रही कि कोरोना संकट के चलते दलितों पिछड़ों में भाईचारा, मैत्री और करुणा को बढावा देते हुए हर समाज के गरीबों का ध्यान रखा गया।
जरूरतमंदों की बडी संख्या को देखते हुए स्थानीय पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा लोगों की भीड़ को नियंत्रित करने के लिए चूना डालकर गोले बनाये गये थे तथा प्रशासन के निर्देशों के अनुसार सामाजिक दूरी का पालन करते हुए वितरण कार्य किया गया।
राशन वितरण के लिए विशेष रूप से आगरा अलीगढ मंडल के सेक्टर प्रभारी सूरज सिंह, सेक्टर संयोजक विजेन्द्र सिंह विक्रम, जिला अध्यक्ष मुकेश चन्द्रा, पूर्व मंडल कोऑर्डिनेटर अशोक प्रजापति, डा. हरीश, मुकीम भाई, डूंगर सिंह, फूलवती चाची, पूरन सिंह, साहब सिंह आदि उपस्थित थे। वितरण व्यवस्था प्रमुख रूप से पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं समाज सेवी के. पी. सिंह एडवोकेट की देखरेख में की गई।
जिलाध्यक्ष मुकेश चंद्रा ने बताया कि राहत कार्य यथा आवश्यकता अनुसार आगे भी जारी रहेगा।