फिरोजाबाद जनपद की खबरें (18 मई 2020)



फिरोजाबाद, उत्तर प्रदेश, एकलव्य मानव संदेश ब्यूरो निर्मल कुमार वर्मा की खास रिपोर्ट
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक फ़िरोज़ाबाद द्वारा किया गया विभिन्न जगहों पर भ्रमण 

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक फिरोजाबाद द्वारा जनपद भ्रमण के दौरान तैनात पुलिस बल की ड्यूटीयों को चैक कर लॉकडाउन का सख्ती से पालन कराने हेतु सम्बन्धित को उचित दिशा निर्देश दिये गये । साथ ही महोदय द्वारा समस्त अधिकारीगण / कर्मचारीगण को निर्देशित किया गया कि ड्यूटी के दौरान सोशल डिस्सटेन्सिंग और मास्क का अवश्य प्रयोग करें।

महापौर नूतन राठौर द्वारा चलाया गया राशन वितरण कार्यक्रम 
 


महापौर नूतन राठौर ने की सराहना लॉकडाउन के 51 वें दिन भी चल रही है निरन्तर मानव सेवा। भारतीय रेड कॉस सोसाइटी द्वारा यूथ / ब्लड संयोजक के नेतृत्व में मूक बधिर विद्यालय सुहाग नगर सेक्टर 1 फिरोजाबाद में बेसहारा और दैनिक मजदूरी वाले दिहाड़ी मजदूरों व असहाय व निराश्रितों  चिन्हित 51 परिवारों को खाद्य सामग्री की राहत किट वितरण की गईं। राहत सामग्री किट में 5 किलो आटा, 500 ग्राम सरसो का तेल, 2.30 किलो चावल व एक साबुन, चार पैकिट मसाले हल्दी, मिर्च, धनिया, जीरा, 1 किलो नमक का पैकेट व  2 किलो आलू और 1 सीताफल और कोरोना वायरस से बचाव हेतु 2 मास्क थे। इस दौरान महापौर सुश्री नूतन राठौर जी ने वितरण कार्यक्रम की शुरुआत जररूत मंदों को खाद्य सामग्री की किट प्रदान करके की। इस दौरान महापौर ने कहा कि जब लॉक डाउन लागू हुआ है तब से लेकर आजतक निरंतर भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी फिरोजाबाद
प्रतिदिन असहाय व मजदूरों व जररूतमंदो  को भोजन व जररूत की खाघ सामग्री का वितरण निस्वार्थ सेवा भाव से कर रही है। इस वैश्विक महामारी में कर्तव्यनिष्ठा के साथ  भारतीय रेड कॉस सोसाइटी फ़िरोज़ाबाद व एस ए ब्लड डोनेशन क्लब के वॉलिंटियर्स टीम के साथ निरन्तर इस महामारी में मानव सेवा के कार्यों में समर्पित है।                             इस दौरान भारतीय रेड कॉस सोसाइटी फ़िरोज़ाबाद के महासचिव ने कहा कि भारतीय रेड कॉस सोसाइटी इस कठिन दौर में भी और हमेशा से ही नि:स्वार्थ भाव से मानवता की सेवा में समर्पित है। रेड क्रॉस सोसाइटी संरक्षण और तटस्थता का अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मान्यता प्राप्त प्रतीक है, और यह चिकित्सा सेवाओं (मुख्य रूप से सैन्य सेवाओं) के साथ-साथ स्वास्थ्य सेवा क्षेत्र में मानवीय गतिविधियों से जुड़े लोगों, कार्यक्रमों और वस्तुओं की पहचान कराता है। चाहे वह कुछ प्राकृतिक आपदा हो या वर्तमान वैश्विक स्तर वाली महामारी, ये सहायता और राहत कार्य प्रदान करने में सबसे आगे रहने वालों में से एक हैं। खाद्य सामग्री राहत किट का वितरण सोशल डिस्टनसिंग ध्यान रखते हुए किया गया है और ये सेवा कार्य निरंतर जारी रहेेगी।

थाना एका क्षेत्र की अज्ञात वाहन ने मारी कॉस्टेबल को टक्कर  

जनपद फिरोजाबाद थाना  एका क्षेत्र में थाने में तैनात कांस्टेबल सोवरन सिंह को अज्ञात वाहन ने मारी जोरदार टक्कर। मामला थाना एका का है। सोवरन सिंह कांस्टेबल जब अपनी ड्यूटी एका चौकी झाल गोपाल पर जा रहे थे उसी समय 7,30 बजे पीछे से गांव दलेलपुर के समीप अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी, जिससे कांस्टेबल सोवरन सिंह सर में गहरी चोट लगने के कारण मौके पर बेहोश हो गए। अज्ञात लोगों ने थाने में सूचना दी। आनन फानन में एसएसपी सचिंद्र पटेल को अवगत कराया गया। उन्ही के नेतत्व में आगरा पुष्पांजलि हॉस्पिटल में एका थाना अध्यक्ष रविन्द्र कुमार सिंह अपनी पूरी टीम के साथ लेजाकर पुष्पांजलि हॉस्पिटल में भर्ती कराया, हालत गंभीर बताई जा रही है।