कंटगी से उत्तर प्रदेश के 35 मजदूरों को किया रवाना

जबलपुर, मध्यप्रदेश (Jabalpur, Madhya Pradesh), एकलव्य मानव संदेश ( Eklavya Manav Sandesh) रिपोर्टर सुन्दर लाल वर्मन की रिपोर्ट। कंटगी से उत्तर प्रदेश के 35 मजदूरों को किया रवाना।
   मध्य प्रदेश के जनपद जबलपुर के कटंगी में लॉक डाउन की वजह से उत्तर प्रदेश के 35 मजदूर कोरन्टीन सेंटर में रुके हुए थे। जिनकी देख रेख एवं समस्त व्यवस्था के लिए नगर परिषद, मुख्य चिकित्सा अधिकारी, नायब तहसीलदार कटंगी, आरआई, पटवारी, थाना प्रभारी, समस्त स्टाफ का सहयोग रहा।
      इलाके के हिंदू, मुस्लिम, जैन समाज सभी ने भी बढ़ चढ़ कर इसमें सहयोग किया और इन सभी को 13 मई 2020 को सभी ने मिलकर उनकी जन्मभूमि की ओर रवाना किया। सभी मजदूर बहुत खुश हुए एवं कटंगी वासियों को का धन्यवाद किया वा दुआएं देते हुए अपने घ रवाना हुए।