फिरोजाबाद समाचार

फिरोजाबाद, उत्तर प्रदेश (Firzabad, Uttar-Pradesh), एकलव्य मानव संदेश ब्यूरो निर्मल कुमार वर्मा की रिपोर्ट, 7 मई 2020। 
कोरोना हारेगा भारत जीतेगा
श्री नारायण सिंह, निवासी नगला उदी पहाड़पुर, फ़िरोज़ाबाद से जो कोविड-19 पोजिटिव पाए गए थे, जिनके बारे में पहाड़ पुर ग्रामपंचायत प्रधान फ़ौरन सिंह वर्मा व ग्रामीण क्षेत्रीय आशाओं द्वारा प्रशासन को अवगत कराने पर प्रशासन द्वारा उन्हें हॉस्पिटल ले जाया गया था। इन सभी की मेहनत से आज 7 मई 2020 को नारायण सिंह व उनकी पुत्री पूरी तरह स्वस्थ होकर अपने घर पहुंचे। नारायन सिंह की धर्मपत्नी भी जल्दी स्वस्थ होकर  घर पर कुछ दिन में पहुचेंगी।

 ईगल क्लास में आग लगने की घटना

ईगल ग्लास इंडस्ट्रीज में अचानक लगी भयंकर आग। थाना रामगढ़ क्षेत्र यूपीएसआईडीसी औद्योगिक क्षेत्र की है घटना। बताया गया है कि 60-70 लाख का होगा करीब नुकसान। अग्निशमन अधिकारी लाखन सिंह की रही आग बुझाने में कड़ी मशक्कत।
फिरोजाबाद महानगर के थाना रामगढ क्षेत्र स्थित यूपीएसआईडीसी औद्योगिक क्षेत्र में स्थित ईगल ग्लास इंडस्ट्रीज में सुबह लगभग 11 बजे के करीब संभवतः विद्युत शार्ट सर्किट से भीषण आग लग गई। सूचना मिलते ही एसोसिएशन अध्यक्ष इंजीनियर राजकुमार शर्मा ने अग्निशमन विभगा को सूचना दी। मौके पर पहुंची अग्निशमन विभाग की दो गाड़ियों ने आग बुझाने का कार्य शुरू कर दिया।
अग्निशमन अधिकारी लाखन सिंह मौके पर पहुंच गये। उन्होंने आग को काफी मशक्कत से बुझवाया। आग कम न होने पर दो फायर बिग्रेड गाड़ियां और बुलाईं गईं। दो घंटे की कड़ी मेहनत के बाद आग पर काबू पा लिया गया। इस कार्य में अग्निशमन अधिकारी लाखन सिंह का विशेष योगदान रहा।
फैक्ट्री मालिक दीपक जैन के अनुसार उनका करीब 60-70 लाख का माल जलकर राख हो गया। सूचना मिलने पर चैकी इंचार्ज ब्रहमदेव मंदिर गौरीशंकर पटेल तथा थाना रामगढ़ पुलिस मौके पर पहुंच गयी। नुकसान का आंकलन किया जा रहा है। फिलहाल आग पर काबू पा लिया गया है।


 फिरोजाबाद के एसपी सिटी प्रबल प्रताप सिंह द्वारा पीआरबी पुलिस जवानों को सेनेटाइजर वितरण किया गया
 
फिरोजाबाद महा नगर के एसपी सिटी प्रबल प्रताप सिंह द्वारा पीआरवी-पुलिस जवानों को सेनेटाइजर वितरित किया गया। ब्रीफ करते हुये सुरक्षा किटों को भी किया गया चेक। पूरे शहर का कराया गया फ्लेग मार्च। दी अहम जानकारियां। बताया 19 पीआरवी बाइक्स चार थाना क्षेत्र में लगाई गई हैं।
फिरोजाबाद-लाॅक डाउन के नियमों का पालन कराने को संकल्पित पुलिस प्रशासन पूरी तरह से सजग है इसी क्रम में जैन मंदिर के पास सुभाष तिराहे पर आज एसएसपी सचिन्द्र पटेल के निर्देशन में एसपी सिटी प्रबल प्रताप सिंह द्वारा पीआरवी और पुलिस के जवानों को सेनेटाइजर वितरण किया गया। इस दौरान एसपी सिटी प्रबल प्रताप सिंह ने बताया कि
19 पीआरवी बाइक्स चार थाना क्षेत्र में लगाई गई हैं। सबसे पहले तो आज इन सबको ब्रीफ किया गया है किस तरह से ड्यूटी करनी है, किस तरह से संपर्क करना है, बाकी सुरक्षा किटों की जांच की गयी। वहीं इनकी सुरक्षा के लिये विशेष तौर से सेनेटाइजर वितरण किया गया। और पूरे शहर का इनके द्वारा फ्लेग मार्च कराया गया है।


 नगर विधायक मनीष असीजा द्वारा मजदूरों के चहरों पर लौटी खुशी

नगर विधायक मनीष असीजा के प्रयासों से बाहरी मजदूरों के चेहरों पर लौटी खुशी। लाॅक डाउन में थे कई दिन से फंसे। फार्म भरवाया, आज आया नंबर। बताया इन दिनों राशन आदि की व्यवस्था भी करायी पूरी तरह मुहैया। बस स्टैंड पर सामाजिक दूरी बनाते हुये बस के इंतजार में हुये एकत्रित।
    फिरोजाबाद के हनुमान रोड दुर्गानगर में कई दिन से लाॅक डाउन में फंसे राजस्थान के अलग अलग जिलों के 15 से अधिक मजदूरों को उनके घर जाना था, इस दौरान उन्होंने अपनी पीड़ा एक युवा नेता को बतायी।
जिस पर उन्होंने नगर विधायक मनीष असीजा के समक्ष यह समस्या रखी। नगर विधायक मनीष असीजा ने पीड़ा को समझते हुये सबके पते आदि सब लेकर फार्म भरवाया। उसके बाद आज इनका नंबर आ गया।
खास बात यह रही कि इस बीच के दिनों में इनके राशन सामग्री आदि की व्यवस्था भी नगर विधायक ने करायी। फिलहाल नंबर आने पर सभी बस स्टैंड पहुंच गये। यहां काफी देर से वह बस का इंतजार कर रहे थे। इनकी जांचे आदि होने के बाद इनको रवाना किया। सभी अपने घर जाने को बेताब और काफी खुश नजर आ रहे थे।