राज्यसभा सांसद विशम्भर प्रसाद निषाद सांसद रत्न 2020 से सम्मानित

   नई दिल्ली (New Delhi), एकलव्य मानव संदेश ब्यूरो रिपोर्ट। निषाद वंश में जन्मे, 4 बार विधायक, 1 बार लोकसभा सांसद, 2 बार राज्यसभा सांसद 3 बार उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री और वर्तमान राज्यसभा सांसद और समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव आदरणीय विशम्भर प्रसाद निषाद जी हमेशा गरीबों, शोषितों और आम जनता के हितों की पैरवी करते रहे हैं। इनके द्वारा किये गए उत्कृष्ट कार्यों  के लिए भारत के सांसद रत्न 2020 से सम्मानित किया गया है।
     इस सम्मान के मिलने पर एकलव्य मानव संदेश की ओर से आपको बहुत बहुत बधाई एंव शुभकामनाएं और आशा करते हैं आप इसी प्रकार समाज की सेवा करते हुए मार्गदर्शन करते हुए आगे बढ़ते रहें।