लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर जी के 295 जन्म दिवस के अवसर पर जन सुरक्षा हेतु नि:शुल्क मास्क वितरण

अलीगढ़, उत्तर प्रदेश, एकलव्य मानव संदेश ब्यूरो रिपोर्ट। दिनांक 31 मई दिन रविवार को अति पिछड़ा अधिकार मंच द्वारा लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर जी के 295 जन्म दिवस के अवसर पर जन सुरक्षा हेतु नि:शुल्क मास्क वितरण कार्यक्रम मंडल कार्यालय निकट मिथराज हॉस्पिटल रामघाट रोड अलीगढ़ पर प्रातः 10:00 बजे से आयोजित किया गया।
(देखें वीडियो https://youtu.be/hjJHOV9_fjo)
    जिसमें बताया गया, कोरोना महामारी से बचाव हेतु निम्न सुरक्षा नियमों का पालन आवश्य  करें-
 सामाजिक 2 गज की दूरी,
 कई बार साबुन से हाथ धोएं,
 मुंह पर मास्क का प्रयोग करें,
 भीड़-भाड़ व उत्सवों से बचें,
 बिना आवश्यक कार्य से घर से ना निकलें,
सरकारी निर्देशों का सख्ती से पालन करें,
 तथा जरूरतमंदों को मास्क का वितरण करते हुए अपील कि बिना मास्क लगाए घरों से ना निकलें। 

      लोकमाता अहिल्याबाई होलकर के द्वारा की गई जनसेवा से प्रेरित होकर कार्य करें एवं उनकी न्याय प्रक्रिया शासन प्रणाली को दृष्टि रखते हुए संगठित होकर लोकमाता के विचारों को बढ़-चढ़कर आगे बढ़ाने का संकल्प लें तभी हम ऐसे संकट की घड़ी में अपने अधिकारों को सुरक्षित रख सकेंगे।
    इस अवसर पर मुख्य रुप से सर्वश्री जवाहरलाल बघेल एडवोकेट, सतीश चन्द  नायक, जसवन्त सिंह निषाद (संपादक एकलव्य मानव संदेश), चैतन्य सारस्वत राजोरिया, आचार्य राम सिंह बघेल, श्री राम नेताजी, सीपी सिंह सेंगर, कुंवर बहादुर बघेल, हरेंद्र सिंह एडवोकेट, शकील कादरी सलमानी, पंकज बघेल, हरि सिंह बघेल, वीरेंद्र दरोगा जी, बनी सिंह एडवोकेट, आई पी कश्यप, अनिल बघेल, यशपाल सिंह बघेल, प्रताप सिंह बघेल, अमर सिंह, अंशु, भपेंद्र बघेल, अनुराग बघेल आदि उपस्थित रहे।