कारगिल युद्ध शहीद स्मारक में धन के लूट का प्रत्यक्ष प्रमाण

बस्ती, उत्तर प्रदेश (Basti, Uttar Pradesh), एकलव्य मानव संदेश (Eklavya Manav Sandesh) रिपोर्टर स्वामीनाथ सहानी की रिपोर्ट। सार्वजनिक धन के लूट का प्रत्यक्ष प्रमाण

    बस्ती जनपद के शहर बस्ती में कारगिल युद्ध में शहीद हुए सैनिकों की याद है कारगिल शहीद शौर्य स्तम्भ का निर्माण कार्य कराया गया था। इसके जीर्णोद्धार का कार्य योगी आदित्यनाथ की भाजपा सरकार ने कराया और इस कार्य का लोकार्पण 1 जनवरी 2019 को खुद उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने किया था, लेकिन आज डेढ़ साल से भी कम समय में ही यह खंडहर में बदलने लगा है, जो दर्षाता कि कैसे योगी आदित्यनाथ जी की भाजपा सरकार में सरकारी धन की लूटखोरी की जा रही है। यह एक उदाहरण नहीं है। इस सरकार में हो रहे निर्माण कार्यों में धांधली अपनी चरम सीमा पर है। आज हर विभाग और हर कार्य में जमकर लूटखोरी चल रही है।