केवटलिया में अज्ञात जानवर के काटने से तीन घायल, एक की हुई मौत

सिद्धार्थनगर, उत्तर प्रदेश (Sidharthnagar, Uttar Pradesh), एकलव्य मानव संदेश ब्यूरो प्रदीप निषाद की रिपोर्ट। सिद्धार्थनगर जनपद के थाना उसका बाजार क्षेत्र के ग्राम सभा केवटलिया में बीती रात अज्ञात जानवर ने घर के बाहर सो रहे तीन लोगों पर हमला कर दिया, जिसमें दो घायल और एक की इलाज के दौरान मौत हो गयी।
(देखें वीडियो 
https://youtu.be/Oz3bEIxzthw)
    मृतक का नाम बसंती पत्नी पंचम लोधी है और दो घायल प्रमिला पुत्री संतोषी व सुमन पुत्री राजेश का जिला अस्पताल मे इलाज चल रहा है। 
    घटना की सूचना पर फारेस्ट विभाग के अधिकारी और कर्मचारी मौके पर पहुंचे और घटना का जायजा लिया।
    डी.एफ.ओ. ने बताया जानवर की तलाश में टीम लगाई गयी है। लोगो के अनुसार हमलावर जानवर पागल सियार बताया जा रहा है। सियार की तलाश में ग्रामीण और फारेस्ट विभाग मिलकर सियार का पीछा करने में लगे हुए हैं।
  डी.एफ.ओ. ने कहा अगर किसी पर जानवर का अटैक हुआ और वो जानवर को मारा तो उसके खिलाफ कार्यवाही भी होगी। इस दौरान कंजर्वेटर फारेस्ट बस्ती भी मौजूद रहे। 
   काफ़ी जद्दोजहद में विभाग लगा हुआ है। तलाश जारी है और अलग अलग क्षेत्रो में तेंदुए के हमले की भी चर्चा चल रही है। एक साथ तीन लोगों पर जानवर के हमले से गांव वालों में दहशत बनी हुई है। अगल बगल के गावों में घटना की चर्चा चल रही और लोगो मे दहशत व्याप्त है।