ईं.अशोक निषाद का हार्ट अटैक से हुआ निधन

प्रयागराज, उत्तर प्रदेश, एकलव्य मानव संदेश ब्यूरो रिपोर्ट। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज महानगर से आज दिनांक 08/06/2020 कोबड़ी ही दुःखद खबर मिली है।  निषाद समाज की एकता एवं जागृति करने के लिए तन मन धन से सहयोग करने वाले ईं. अशोक निषाद का दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। रात में जब जब ईं. अशोक निषाद को घबराहट और उल्टियां हुईं तो परिजन अस्पताल को ले जा रहे थे, तभी रास्ते में ही उन्होंने दम तोड़ दिया।
ईं. अशोक निषाद के निधन की सूचना पर उनके चाहने वालों में शोक की लहर व्याप्त हो गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
      लॉक डाउन के दौरान एकलव्य मानव संदेश के संपादक, प्रकाशक जसवन्त सिंह निषाद जी से बात करने पर ईं. अशोक निषाद बताया था कि पिछले कुछ दिनों से बहुत चिन्ता में घिरा हुआ महसूस कर रहा हूँ। क्योंकि उन्होंने काफी धन और समय समाज के लिए खर्च किया था जिसमें निषादों की एक पार्टी को उठाने में भी खर्च हुआ धन भी बड़ा कारण था और रिलायंस जियो की नौकरी में सवर्ण अधिकारियों का अनुचित दबाब भी उनको टेंसन देता था और उसी का परिणाम आज हार्ट अटैक के रूप में हुआ और बीती रात में उनका निधन हो गया।
एकलव्य मानव संदेश परिवार दिवंगत आत्मा की शन्ति एवं परिवार को सहन प्रदान करने की प्रार्थना करता है।