16 वर्षा से फरार और स्थाई वारंटी को सर्किट हाउस से किया गिरफ्तार

चंदला, छतरपुर, उत्तर प्रदेश, एकलव्य मानव संदेश रिपोर्टर कामता केवट की रिपोर्ट। छतरपुर के एसपी सचिन शर्मा के निर्देशन में जिले भर में गुंडा बदमाशों की धरपकड़ के लिए सभी थानों में अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में चंदला पुलिस ने 16 वर्षा से फरार चल रहे आरोपी को सर्किट हाउस से गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने बताया कि धारा 353, 294, 323 में संजय सिंह निवासी हिंनौता 16 वर्षों से फरार चल रहा था, जिसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे थे।  


   मुखबिर ने सूचना दी कि आरोपी सर्किट हाउस के पास घूम रहा है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया है।
  इस पूरी कार्रवाई में नगर निरीक्षक वीरेन्द्र बहादुर सिंह, उप निरीक्षक मनोज गोयल, सहायक उपनिरीक्षक मार्कण्डेय मिश्रा, आरक्षक छोटेलाल, राजेश प्रसाद तिवारी और नरेन्द्र की महत्वपूर्ण भूमिका रही।