धोबी घाट गुरु मेला में 17 वर्षीय युवक की नदी में डूबकर हुई मौत

बरारी, कटिहार, बिहार, (Berari, Katihar, Bihar) एकलव्य मानव संदेश (Eklavya Manav Sandesh) रिपोर्टर धीरज चौधरी की रिपोर्ट। ग्राम रक्षा दल प्रखंड अध्यक्ष सुरेश सिंह बताया कि कटिहार जिला के बरारी थाना क्षेत्र के गुरूमेला पंचायत के धोबी घाट पर एक युवक स्नान करने गया था। स्नान करने गया युवक समेली प्रखंड का जुगल पंडित पुत्र सुरेश पंडित बताए गया है। सूचना पर बरारी थाने की पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव की खोजबीन कराई। मिली जानकारी के अनुसार युवक सोमवारी पूजा करने के लिए स्नान करने गया था तभी उसका पैर फिसल जाने से नदी में डूब गया। स्थानीय ग्रामीणों के द्वारा शव की खोजबीन की गई। घटना की खबर सुनते ही आसपास के बड़ी संख्या में ग्रामीण घटनास्थल पहुंचे। सूचना पर अंचलाधिकारी अमरेंद्र कुमार, बरारी थाना अध्यक्ष संजय कुमार भी अपने दल बल के साथ पहुंचे। स्थानीय गोताखोरों की मदद से 3 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद शव को बरामद कर लिया गया। शव के बरामद होते ही मृतक के परिजनों में चीत्कार मचने से माहौल गमगीन हो गया। थानाध्यक्ष संजय कुमार ने बताया सब को पोस्टमार्टम के लिए कटिहार भेजा जा रहा है। काफी बारिश के बावजूद काफी लोग घटना स्थल पर इकट्ठा हुए।