पूर्व कैबिनेट मंत्री स्व. मनोहर लाल जी का 84 वां जन्म दिवस बड़े धूमधाम से मनाया गया

उन्नाव, उत्तर प्रदेश, एकलव्य मानव संदेश ब्यूरो रिपोर्ट। आज उन्नाव नगर के आवास विकास कॉलोनी में स्थित मनोहर लाल पार्क में पूर्व कैबिनेट मंत्री पशुधन एवं मत्स्य एवं श्रम परिवहन, सांसद, विधायक, एवं अखिल भारतीय लोधी निषाद बिन्द कश्यप समता एकता महासभा के संस्थापक एवं राष्ट्रीय निषाद संघ NAF के  पूर्व  प्रदेश अध्यक्ष एवं वीरांगना फूलन देवी को रिहा कराने वाले, मछुआरा निषाद कश्यप समाज के पुश्तैनी पेशा बालू, मौरंग खनन, एवं मत्स्य पालन के 10 वर्षीय पट्टा का 1994 में शासनादेश जारी कराने वाले महान  जन जन के मसीहा मनोहर लाल जी की मूर्ति पर माल्यार्पण कर उनका 84 वां जन्म दिवस बड़े धूमधाम से मनाया गया। 
      
 कार्यक्रम में मुख्य रूप से उनके बड़े पुत्र राम कुमार एडवोकेट पूर्व विधायक उन्नाव एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिल भारतीय लोधी निषाद बिन्द कश्यप समता एकता महासभा एवं राष्ट्रीय महासचिव नेशनल एसोसिएशन आफ फिशरमैन (राष्ट्रीय निषाद संघ) नई दिल्ली के साथ में माल्यार्पण करने में प्रमुख रूप से कैलाशनाथ निषाद प्रदेश अध्यक्ष नेशनल एसोसिएशन आफ फिशर मैन (राष्ट्रीय निषाद संघ) शाखा उत्तर प्रदेश, राजेश कुमार बिंद लहरी प्रदेश सचिव राष्ट्रीय निषाद संघ एवं कार्यक्रम के संयोजक, मनोहर लाल जयंती समारोह समिति के अध्यक्ष, गायत्री प्रसाद प्रजापति, संपादक 10 अंगुलियां दैनिक समाचार उन्नाव के श्री कृष्णा कनौजिया, दउवा  संवाददाता राष्ट्रीय स्वरूप उन्नाव, नगर पालिका परिषद के चेयरमैन प्रतिनिधि मंटू कटियार, सभासद विशम्भर प्रसाद, कल्लू लोधी, अशोक सिंह कश्यप, शिवराज सिंह कनौजिया, राम बहादुर यादव, अजय कुमार निषाद, मुन्ना निषाद, दिनेश निषाद सहित सैकड़ों उनके अनुयायियों ने माल्यार्पण किया। 



मनोहर लाल कॉलेज फ़ॉर टीचर एजुकेशन, सरोसी, उन्नाव में भी कार्यक्रम आयोजित किया गया।