विवाहिता ने फाँसी लगाकर की आत्म हत्या

कालपी, जालौन, उत्तर प्रदेश, एकलव्य मानव संदेश के लिए धर्मेंद्र कुमार निषाद की रिपोर्ट, 28 जुलाई 2020। विवाहिता ने फाँसी लगाकर की  आत्म हत्या। सूने घर में विवाहिता ने फाँसी लगाकर आत्म हत्या कर ली। जब बच्चों के घर लौटने पर मृतक को देख कर रोने बिलखने लगे तब घटना की जानकारी परिजनों को हो सकी।
    मामला ग्राम पाली का डेरा, थाना कदौरा, तहसील कालपी, जिला जालौन का है। पूर्व प्रधान के परिवार में विवाहिता आशा पत्नी विनोद कुमार निषाद (उम्र 32) का सोमवार दोपहर घर में फांसी पर झूलता शव मिलने से हडकम्प मच गया। परिजनों ने बताया कि मृतका आशा घर में अकेली थी। पति विनोद निषाद यमुना नदी में कुछ काम से गया था और विवाहिता के बच्चे मनसुख, रामनन्द, नन्दिनी बाहर खेल रहे थे। आज्ञात कारणों के चलते की आत्महत्या की जानकारी परिजनों द्वारा डायल 112 सहित थाना पुलिस के अलावा मृतका के मायके वालों को भी दी गई। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को उतार कर भरा पंच नामा भरा। उपनिरीक्षक सोबरन सिंह ने के अनुसार मामला गृह कलेश का सामने आ रहा है। जांच के लिए कार्यवाही की जा रही है।