आज मनाई जाएगी पूर्व मंत्री स्व. मनोहर लाल जी की जयंती


उन्नाव, उत्तर प्रदेश, एकलव्य मानव संदेश ब्यूरो रिपोर्ट। गत वर्षोंं की भांति इस वर्ष भी  पशुधन एवं मत्स्य मंत्री एवं सांसद स्व. मनोहर लाल जी की 84 वीं जयंती, मनोहर लाल स्मृति समिति के तत्वावधान में आज श्रृद्धा पूर्वक मनाई जाएगी।
    उक्त जानकारी देते हुए समिति के अध्यक्ष गायत्री प्रसाद प्रजापति  के अनुसार जयंती समारोह के अंतर्गत आवास विकास कॉलोनी स्थिति मनोहर लाल पार्क में स्थापित प्रतिमा पर प्रात: नौ बजे माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित मनाई जाएगा।
     कार्यक्रम में पूर्व विधायक रामकुमार एडवोकेट, सपा नेत्री मनीषा दीपक माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ करेंगे।
जहां मौजूद कार्यकर्ता और स्वर्गीय मनोहर लाल के समर्थक अनुयाई सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए स्व. मनोहर लाल की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे।
समिति के अध्यक्ष गायत्री प्रसाद प्रजापति, श्रीकृष्ण कन्नौजिया, विशम्भर नाथ ने स्व. मनोहर लाल के समर्थकों, अनुयायियों से कार्यक्रम में शामिल हो श्रृद्धांजलि अर्पित करने की अपील की है।