बिहार सरकार के पूर्व मंत्री श्री विद्यासागर निषाद जी का निधन

पटना। बिहार सरकार के पूर्व मंत्री और श्री लालू प्रसाद यादव जी के करीबी श्री विद्यासागर निषाद जी का निधन 14 जुलाई 2020 को हो गया है। खबर बहुत ही दुःखद है।
एकलव्य मानव संदेश के संपादक जसवन्त सिंह निषाद की श्री विद्यासागर निषाद जी से पहली मुलाकात मथुरा जनपद के कोशी कलां में फरवरी 1994 में डॉ. सुरेश निषाद आर्य के हॉस्पिटल पर आयोजित एक कार्यक्रम में हुई थी। इस कार्यक्रम में तत्कालीन श्री मुलायम सिंह यादव जी की सरकार के केवनेट मंत्री (मत्स्य एवं पशुधन) श्री मनोहर लाल वर्मा जी भी उपस्थित हुए थे। इसके बाद 1996 में प्रयागराज (इलाहाबाद) में जी.टी.रोड पर प्रेस चौराहा पर महान धुनुर्धर वीर एकलव्य की प्रतिमा का अनावरण कार्यक्रम था, जिसे तत्कालीन केंद्रीय वन एवं पर्यावरण मंत्री कैप्टन जय नारायण निषाद जी ने लगवाया था, तब विद्यासागर निषाद जी से भी कार्यक्रम में उपस्थित हुए थे, जसवन्त सिंह निषाद भी इस कार्यक्रम में साथ थे, वर्तमान सांसद और तत्कालीन इलाहाबाद की मेयर रीता बहुगुणा जोशी जी भी उपस्थित रहीं।
    श्री विद्या सागर निषाद जी हमेशा गरीब, शोषित समाज की मजबूत अवाज़ रहे। उनके निधन निषाद समाज के लिए अपूर्णीय क्षति हुई है।
   एकलव्य मानव संदेश परिवार उनकी #आत्मा की #शांति के लिए प्रार्थना करता है।