कटिहार में नदी में नहाने गईं 3 सहेलियां डूबीं एक की लाश मछुआरों ने खोजी

बरारी, कटिहार, बिहार (Barari, Katihar, Bihar), एकलव्य मानव संदेश (Eklavya Manav Sandesh) रिपोर्टर धीरज चौधरी की रिपोर्ट। कटिहार में नदी में नहाने गईं 3 सहेलियां डूबीं एक की लाश मछुआरों ने खोजी।
    कटिहार जिला के बरारी प्रखंड में कान्तनगर पंचायत के सिमराहा घाट पर नदी में नहाने गयी एक 12 वर्षीय बच्ची की डूबकर मौत होने का मामला प्रकाश में आया हैं। दो बच्ची लापता हुई हैं।।गोताखोर खोजबीन में जुटे हुए हैं। मौके पर स्थानीय मुखिया (ग्राम प्रधान एवं स्थानीय प्रशासन ने पहुँच कर एक शव को निकलवाया और दो लापता बच्चियों को खोजने में जुटे हुएहैं।
     कान्तनगर पंचायत के मुखिया (ग्राम प्रधान) ने बताया कि घटना सिमराहा घाट की है। करीब 12 बजे दिन में गांव की तीन सहेली इशरत प्रवीण उम्र 15, सितारा प्रवीण उम्र 12, गुलशन आरा उम्र 10 सिमराहा घाट में नहा रहीं थीं, अचानक गहरे पानी में सितारा प्रवीण उम्र 12 पुत्री मो. इजराईल डूबने लगी, जिसे बचाने के लिए दोनों सहेली भी प्रयास करने लगीं, परन्तु इस दौरान तीनों सहेली पानी के तेज धार में लापता हो गईं। बाद में स्थानीय मछुआरा गोताखोरों द्वारा खोजबीन की गई, तब सितारा सितारा प्रवीण उम्र 12 का शव को निकाला गया। बाकी दो और बच्चियों की तलाश में स्थानीय गोताखोर जुतय हुए हैं।