नाबालिग मासूम बेटी से छेड़छाड़ करने वाले कि जगह पीड़ित पक्ष पर ही पुलिस कर रही है सितम


महराजगंज, उत्तर प्रदेश, एकलव्य मानव संदेश ब्यूरो रिपोर्ट। अर्जुन निषाद पुत्र परदेशी निषाद, ग्राम जंगल जरलहा उर्फ तेन्दुआहिया, पोस्ट बैदाबाजार, थाना पनियरा, तसील सदर, जनपद महाराजगंज,बउत्तर प्रदेश का स्थाई निवास है। इनकी बेटी अर्चना निषाद उम्र 9 वर्ष को पड़ौसी अंगद पुत्र मनब, एक अगस्त 2020 को छेड़ने लगा और बच्ची के कपड़ा उतार (फाड़) दिया। भाग चिल्लाकर बच्ची ने अपने साथ बीती घटना की जानकारी अपनी माँ को बताई।
   जब अर्जुन व उसकी पत्नी आरोपी अंगद को उलाहाना देने के लिए उनके घर पर पहुँचे तो इतने में वह बाइक से भागने लगा। जिसपर कहा सुनी हुई लेकिन फिर भी अंगद मोटर साइकिल छोड़कर भाग गया। मौके पर मौजूद लोगों ने आरोपी की मोटरसाइकिल रखवा ली।।
2 अगस्त 2020 को पीड़िता व उसकी माँ कानून पर भरोसा कर थाने गए। थाने से जाँच कर कारवाही करने का भरोसा दिया गया। इसके बाद 4 अगस्त 2020 को पीड़ित को बुलाया गया तो गाँव के प्रधान के साथ पीड़िता का परिवार थाना पहुंचा। लेकिन वहाँ न्याय मिलने के वजाय अर्जुन को थाने में ही बैठा लिया और थानाध्यक्ष पनियार द्वारा प्रधान से बदसलूकी व दुर्व्यवहार कर ताड़ना दी गई। अर्जुन की पत्नी को भी जातीय शब्द का प्रयोग करते हुए भद्दी भद्दी गली दी गई। यह जानकारी पीड़ित पक्ष ने एकलव्य मानव संदेश पर भरोसा करते हुए, मदद में सहयोग के लिए भेजी है। क्योंकि महाराजगंज में एकलव्य मानव संदेश की पहले से ही टीम कार्यरत है तो वहाँ के लोगों भी उम्मीद रहती है कि एकलव्य मानव संदेश इसमें उनकी सहायता कर सकता है।