कटिहार के विशनपुर पंचायत के डहरा गांव में एक 22 वर्षीय महिला का शव मिलने से दहशत

बरारी, कटिहार, बिहार (Barari, Katihar, Bihar), एकलव्य मानव संदेश (Eklavya Manav Sandesh) धीरज चौधरी की रिपोर्ट, 1 सितम्बर 2020। कटिहार जनपद के बरारी प्रखंड के विशनपुर पंचायत के डहरा गांव में एक 22 वर्षीय महिला का शव मिलने से इलाके में दहशत।
(वह स्थान जहाँ महिला का शव वरामद हुआ)
  एक सप्ताह के अंदर बिशनपुर पंचायत में यह दूसरी महिला की हत्या की घटना सामने आई है। मृतका की पहचान डहरा गांव के वार्ड संख्या 17 के निवासी विजय साहनी और सुनीता देवी के पुत्र जितेंद्र साहनी की पत्नी जूली देवी के रूप में हुई  है। मृतका के पिता और माता ने हत्या की आशंका जताते हुए अपने जमाई जितेंद्र सैनी को दोषी बताया है। घटनास्थल सेमापुर ओपी थाना क्षेत्र के अंतर्गत आता है। सूचना पर सेमापुर ओपी के थानाध्यक्ष प्रेम कुमार भारती अपने दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और जितेंद्र  साहनी और सुनीता देवी को गिरफ्तारी कर लिया। मृतक महिला का शव पोस्टमार्टम के लिय कटिहार सदर अस्पताल भेजा गया।