उत्तर प्रदेश में पंचायत चुनाव की तैयारी शुरू, तैयार के लिए कार्यक्रम किया गया घोषित

 

लखनऊ, उत्तर प्रदेश। प्रदेश में पंचायत चुनाव को लेकर तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। जिसके बाद संभावना है कि 2021 की प्रथम तिमाही में पंचायत चुनाव हो सकते हैं।

    राज्य निर्वाचन आयोग ने मतदाता सूची के पुनरीक्षण की तारीखों की घोषणा कर दी है। मतदाता सूचियों का पुनरीक्षण एक अक्तूबर से 12 नवंबर तक किया जाएगा। 29 दिसंबर को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन किया जाएगा।