डॉ. राजपाल कश्यप कोरोना इलाज के लिए मेदांता अस्पताल में हुए एडमिट

 गुरुग्राम। सपा पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष, एमलसी, पूर्व दर्जा राज्यमंत्री डॉ. राजपाल कश्यप जी की आज गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराये गये हैं। अपने फेसबुक पेज पर लिखे संदेश के माध्यम से खुद जानकारी देते हुए डॉ. राजपाल कश्यप जी ने लिखा है- कोविड टेस्ट पॉजिटिव होने के बाद मैं लगातार डॉक्टरों के संपर्क में रहकर घर पर इलाज करा रहा था। लेकिन तबीयत बिगड़ने पर मेदांता अस्पताल गुड़गांव में एडमिट होना पड़ा। आप सभी की दुवाओं की बदौलत स्वास्थ्य में सुधार हो रहा है। बहुत जल्दी आपके बीच में लौटूँगा। आप अपना ख्याल रखें, सुरक्षित रहें।

   एकलव्य मानव संदेश परिवार डॉ. राजपाल कश्यप जी के सीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता है।