वैशाली में मत्स्य व्यवसी और वीआईपी पार्टी के नेता की गोली मारकर हत्या

वैशाली, बिहार (Vaishali, Bihar), एकलव्य मानव संदेश (Eklavya Mnav Sandesh) ब्यूरो रिपोर्ट। वैशाली जिला के करताहा में पातेपुर चौक के पास बुधवार की रात बाइक सवार हथियारबंद अपराधियों द्वारा मछली व्यवसी दो निषादों पर अंधाधुंध गोलीबारी की खबर है।दोनों निषाद चाय की दुकान पर बैठे तभी उनको निशाना बनाते हुए अंधाधुंध फायरिंग की गई। इस घटना में अमरजीत सहानी की मौत हो गई, वहीं दूसरा साथी विजय सहानी गंभीर रूप से घायल हो गया, जिससका इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है।
    मृतक अमरजीत सहनी मत्स्य जीवी संघ के मंत्री और मछली के कारोबार से जुड़ने के साथ मुकेश सहानी की वीआईपी पार्टी के उभरते हुए नेता थे। मृतक अमरजीत सहनी और अपराधियों की गोली से घायल विजय कुमार सहनी एक ही गांव के रहने वाले हैं। अपराधियों द्वारा गोलीबारी की घटना को अंजाम दिए जाने के बाद घायल अवस्था में दोनों को सदर अस्पताल लाया गया जहां अमरजीत साहनी की मौत हो गई, जबकि विजय सहनी को पैर में गोली लगी है और वह बाल-बाल बच गये हैं।
     इस जघन्य घटना में घायल विजय साहनी ने बताया कि घटना तब हुई जब दोनों चाय की दुकान पर बैठे थे, तभी बाइक सवार दो नकाबपोश अपराधी मौके पर आये और अंधाधुंध फायरिंग करना शुरू कर दिये। हमलावरों के निशाने पर अमरजीत सहनी थे इसलिए उन्हीं को निशाना बनाते हुए गोली मार दी। जब बीच-बचाव करने के लिए विजय सहनी अपराधियों की ओर दौड़े तो अपराधियों ने उन पर भी फायरिंग कर दी, जिसके चलते विजय सहनी के पैर में गोली लग गई।
     इस वारदात की सूचना मिलते ही सदर डीएसपी स्वागत दयाल ने सदर अस्पताल पहुंच कर, वहाँ उपस्थित ग्रामीणों से बातचीत की।
    पुलिस का कहना है कि अपराधियों की धरपकड़ के लिए छापेमारी की जा रही है और आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
   सदर डीएसपी राघव दयाल ने बताया कि भूमि विवाद को लेकर गोलीबारी किए जाने की बात सामने आई है ऐसे में पुलिस तमाम बिंदुओं पर जांच पड़ताल करने में जुट गई है।
    इस जघन्य घटना पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए आरजेडी के नेता और पूर्व सांसद डॉ. अनिल कुमार सहानी ने कहा है- अति पिछड़ा मछुआरा नेता की हत्या बहुत ही दुखद है! लालगंज प्रखण्ड मत्स्यजीवी सहयोग समिति लि. के मंत्री सह कोषाध्यक्ष, जन प्रतिनिधि, अति पिछड़ा, मछुआरा समाज के नेता अमरजीत साहनी जी को अपराधियों द्वरा गोली मार कर हत्या कर दी गई। इस घटना की हम कड़े शब्दों में निंदा करते हैं। और बिहार सरकार से मांग करते है कि अपराधियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर कड़ी से कड़ी सजा दे। मृतक के परिजनों को सरकारी नौकरी एवं 50 लाख रुपया राहत मुआवजा तत्काल प्रभाव से दी जाय।
   वीआईपी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सन ऑफ मल्लाह मुकेश सहानी ने अपनी प्रतिक्रिया में कहा है- वैशाली जिला के लालगंज प्रखंड के मत्स्यजीवी सहयोग समिति लि. के।मंत्री एवं विकासशील इंसान पार्टी के नेता अमरजीत सहनी की अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी। यह एक बेहद दुःखद घटना है। इस मुश्किल क्षण में मैं और पुरी वीआईपी पार्टी अमरजीत जी के परिजनों के साथ खड़ी है। ये जो घटना घटी है, ये पूरी तरह से प्रशासन की विफलता को दर्शाती है। एक साल पहले भी अमरजीत सहनी पर फायरिंग हुई थी, अगर तब प्रशासन सक्रिय हो जाता तो ऐसा कभी नहीं होता। बिहार में जिस तरह से लॉ एंड ऑर्डर बिगड़ा है, किसी की भी हत्या आम बात हो गई है। अमरजीत सहनी हमारे एक मजबूत साथी और लालगंज प्रखंड के मत्स्यजीवी सहयोग समिति लि. के मंत्री होने के साथ-साथ, समाज और सामाजिक कार्य के लिए हमेशा सबसे आगे रहने वाले व्यक्ति थे। ऐसे व्यक्ति की हत्या होना पूरी तरह से प्रशासन की विफलता है। कम से कम अभी भी प्रशासन सक्रिय हो और अपराधियों को जल्द से जल्द पकड़ कर कड़ी से कड़ी सजा दे।