इटावा जिला में चंबल नदी में मगरमच्छ निगल गया एक निषाद बालक को

इटावा, उत्तर प्रदेश, एकलव्य मानव संदेश ब्यूरो रिपोर्ट, 14 सितम्बर 2020। आज इटावा जनपद के थाना भरेह क्षेत्र के ग्राम हरपुरा महुआसूड घाट पर चम्बल नदी पर अनुज निषाद पुत्र महिपाल सिंह उम्र लगभग 15 वर्ष नदी में नहाने गया था। उसी समय  मगरमच्छ ने उसे पानी में खींच लिया। सूचना मिलते ही भरेह थाना प्रभारी निरीक्षक महेंद्र प्रताप सिंह घटना स्थल पर पहुंचे। घटना की जानकारी सीओ चकरनगर तक पहुंची तो सीओ मस्सा सिंह भी घटना स्थल पर पहुंचे।