रोहाणी नदी महराजगंज में उफान पर, शासन प्रशासन नहीं ले रहा कोई सुध

 महराजगंज, उत्तर प्रदेश (Maharajganj, Uttar Pradesh), एकलव्य मानव संदेश (Eklavya Manav Sandesh) ब्यूरो रिपोर्ट, 28 सितम्बर 2020। जनपद महाराजगंज में रोहिणी नदी उफान पर है।

वीडियो देखने के लिए दी गई लिंकः को किलिक कीजिये-

https://youtu.be/udK7k7o7-TQ

     ग्राम बड़ाहरा लाला के पास बांध कमजोर होने के कारण क्षेत्र वासियों में बांध क्रैश होने की आसंका से बैचेनी बनी हुई है। सम्बन्धित विभाग की सुस्ती से लोगों के रात की नींद हराम हो गई है। इलाके के लोग पहले ही लकडॉऊन से परेशान थे लेकिन अब नदी के जलजमाव से इलाके के सुचितपुर, बड़ाहरा लाला, तेंदुअहिया, जर्दी, बांकी, लक्ष्मीपुर आदि गाँवों की फसलों को पहले ही नुकसान हो चुका है लेकिन योगी आदित्यनाथ जी के राज में शासन प्रशासन द्वारा अभी तक कोई सुधि नहीं ली गई। इस समय बची फसलों पर बाढ़ का खतरा बढ़ता जा रहा है। ग्राम औरहिया में तेजी तट बांध का रिशाव हो रहा है, साथ ही बड़ाहरा लाला में रिसाव होने से लोग परेसान हैं।