भाजपा नेता मनोज कश्यप का हुआ आकस्मिक निधन

शाहजहांपुर (Shahjahanpur, Uttar Pradesh), एकलव्य मानव संदेश (Eklavya Manav Sandesh) ब्यूरो रिपोर्ट, 8 सितम्बर 2020। शाहजहांपुर जनपद की जलालाबाद विधानसभा से 2017 में भाजपा की टिकिट पर चुनाव लड़े और भाजपा की ब्रज प्रदेश कमैटी के पूर्व उपाध्यक्ष व पूर्व मछुआ प्रकोष्ठ भाजपा के उत्तर प्रदेश अध्यक्ष मनोज कश्यप का बीती रात मलेरिया बुखार से निधन हो गया। 
(सुनें मनोज कश्यप जी का 7 जु 2015 को एकलव्य मानव संदेश के एक कार्यक्रम में दिया गया भाषण
https://youtu.be/WZzAUvbOWIo)

   मनोज कश्यप के निधन की सूचना जैसे ही उनके समर्थकों और निषाद वंश के लोगों सहित जिस किसी को भी मिली हर कोई स्तब्ध रह गया। मनोज कश्यप एक उभरते हुए अच्छे नेता थे। लेकिन उनका असामयिक निधन से पूरे समाज और भारत उत्तर प्रदेश के लिए बड़ी छती माना जा रहा है।
   मनोज कश्यप जी का एकलव्य मानव संदेश से भी गहरा लगाव था। 7 जून 2015 को मनोज जी एकलव्य मानव संदेश के एक विशेष कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाग लेने अलीगढ़ आये थे।
   एकलव्य मानव संदेश परिवार की ओर से मनोज जी की दिवंगत आत्मा की शांति और श्रद्धांजलि अर्पित की जा रही है। परिवार को इस दुखद घड़ी में सहन शक्ति की देने की प्रार्थना की जाती है।