महाराजगंज में ट्रैक्टर ट्रॉली पलटने से एक की मौत और 9 हुए घायल

 निचलौल, महाराजगंज, उत्तर प्रदेश (Nichalaul, Maharajganj, Uttar Pradesh), एकलव्य मानव संदेश (Eklavya Manav Sandesh) रिपोर्टर सुनील कुमार श्रीवास्तव की रिपोर्ट। 23/10/2020 को लगभग 4 बजे साम को महाराजगंज जनपद के चौंक थाना क्षेत्र के गांव मधुबनी में ट्रैक्टर ट्रॉली पलटने से दबकर एक लड़के की मृत्यु हो गई और लगभग 9 लोग घायल हो गए। 


  ग्राम मधुबनी निवासी कमला प्रजापति की पोती के मुंडन करा कर निचलौल से अपने घर वापस लौट रहे थे। गांव से कुछ ही दूरी पर ट्रैक्टर टोली पलट गई। मौके पर मौजूद चश्मदीदों से पता चला कि ट्रैक्टर का ड्राइवर शराब पीकर ट्रेक्टर चला रहा था। 

घटना की पूरी जानकारी की वीडियो देखने के लिए नीचे दी गई लिंकः को किलिक कीजिए-

(https://youtu.be/JlNl-_aQDSU)

  घटना की सूचना चौक थाना को दूरभाष पर दी गई तो वे अपने दल बल के साथ मौके पर पहुंचे और घायलों को अस्पताल तथा मृतक को पोस्टमार्टम हेतु भेजा। घायलों में से कुछ लोगों की हालत नाजुक बनी हुई है।