लखनऊ में विधानसभा के सामने भाजपा (BJP) कार्यालय के सामने केरोसिन डालकर लगाई आग

 लखनऊ, उत्तर प्रदेश (Lucknow)। अंजली तिवारी (Anjali Tiwari) नाम की महराजगंज (Maharajganj) से आई महिला ने उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में विधानसभा के सामने भाजपा (BJP) कार्यालय के सामने केरोसिन डालकर लगाई आग, महिला बुरी तरह जली। मौके पर पुलिस पहुंची और स्थानीय लोगों ने महिला को बचाया। सुरक्षाकर्मियों ने महिला को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया है।

(वीडियो देखने के लिए लिंकः को किलिक कीजिए https://youtu.be/8QB21QQ0UY0)

  राजधानी लखनऊ में विधानसभा के सामने एक महिला ने खुद पर केरोसिन डालकर आग लगा ली। महिला को जलते हुए देखकर लोग सकते में आ गए। मौके पर पुलिस पहुंची और स्थानीय लोगों ने महिला को बचाया। उसे सिविल हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। महिला ने क्यों आग लगाई, अभी तक पता नहीं चल सका है। यह भी सामने आ रहा है कि दूसरी शादी के बाद से महिला को ससुराल वाले प्रताड़ित कर रहे थे। घटना 13 अक्टूबर सुबह 11:30 बजे की है। एक महिला अचानक भाजपा कार्यालय के सामने गेट नंबर 2 के बाहर पहुंची। घटनास्थल विधानसभा के सामने है। महिला ने पहले खुद पर केरोसिन डाला। इसके बाद खुद को आग लगा ली। सामने खड़ी पुलिस देखती रह गई और महिला आग की लपटों में घिर गई।

   50 प्रतिशत से ज्यादा जली महिला को आसपास के लोगों और पुलिस ने कपड़े की मदद से आग बुझाई। पुलिस ने महिला को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया। यहां पर उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। 


(फ़ोटो साभार लिया गया है)

लखनऊ पुलिस कमिश्नर सुजीत पांडेय के मुताबिक, 35 साल की महिला की महाराजगंज जिले के रहने वाले अखिलेश तिवारी से शादी हुई थी। बाद में अखिलेश और महिला का तलाक हो गया था। महिला ने धर्म परिवर्तन करके आसिफ नाम के युवक से निकाह कर लिया था। शादी के बाद आसिफ सउदी अरब चला गया था। आसिफ के परिजन महिला को प्रताड़ित करने लगे। इससे परेशान होकर महिला ने आत्मदाह की कोशिश की। पुलिस कमिश्नर सुजीत पांडेय के मुताबिक, महिला की शादी हुई थी। इसके बाद वह किसी आशिक रजा के साथ रहने लगी थी। लेकिन, विवाद का कारण पता नहीं चल पाया है। मामले में आगे की जांच जारी है।