अज्ञात अपराधी ने युवक की गोली मारकर कर दी हत्या

 बिथान, समस्तीपुर, बिहार (Bithan, Samastipur, Bihar), एकलव्य मानव संदेश के लिए राजेश कुमार रौशन की रिपोर्ट। समस्तीपुर जनपद के थाना क्षेत्र में सुखासन ढाला से पूरब करीब 500 गज की दूरी पर वॉटर वेज बाँध पर 30 अक्टूबर 2020 की देर रात्री में एक युवक को अज्ञात अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी। हत्या के उपरांत मृतक की लाश को घसीट कर बाँध के बगल में पूर्वी लाल तांती पुत्र सुवि तांती के गाछी में फेंक दिया। हत्या की जानकारी दिन निकलने पर सुबह शौच को जाते समय ग्रामीणों को हुई तो, उनके द्वारा घटना की जानकारी लोगों को जैसे मिली तो जंगल की आग की तरह पूरे इलाके में फैल गई। 



    मृतक की पहचान सलाह चंदन गाँव के कुंदन मुखिया (27 वर्ष) पुत्र लखन मुखिया (निषाद) के रूप में की गई है, जिसकी अज्ञात अपराधी ने देर रात्री गोली मार् कर हत्या कर दी। मृतक के सिर में गोली लगने से घटना स्थल पर ही मौत हो गई। घटना स्थल से एक खाली कारतूस का खोखा भी बरामद हुआ है। मृतक ट्रेक्टर ड्राइबर का काम करता था।

   परिजनों का कहना है कि मृतक से आखरी बार शाम को 6:20 बजे बाचीत हुई थी। उसके बाद मृतक का मोबाइल बंद बता रहा था। मृतक के भाई ने बताया कि कुंदन मुखिया रोजाना घर से सुबह गाड़ी चलाने के लिए फुलतोरा घाट पर लग भग 4 किलोमीटर पैदल चलकर जाया करता था और शाम तक घर वापस आ जाया करता था। उसी बीच देर रात्रि अज्ञात अपराधी ने घटना का अंजाम दिया। घटना की सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष संतोष कुमार, दरोगा सकलदीप प्रसाद, उप नि निरीक्षक मनीष कुमार ने अपने दल बल के साथ घटना स्थल पर पहुंच कर जांच शुरु कर दी। लोगों द्वारा अपराध नियंत्रण न होने को लेकर भी काफी गुस्सा जाहिर किया। जिस पर थानाध्यक्ष ने लोगों अस्वासन देते हुए कहा कि जल्द से जल्द हत्या में संलिप्त लोगों को गिरफ्तार किया जायेगा। इसके बाद पुलिस ने लाश को कब्जा में लेकर अंतिम परीक्षण हेतु समस्तीपुर सदर अस्पताल भेजा गया।