23 फरवरी को मुजफ्फरनगर में 11 बजे संवैधानिक आरक्षण संघर्ष मोर्चा की आरक्षण महा पंचायत में जरूर पहुंचे

 मुजफ्फरनगर, उत्तर प्रदेश (Mujaffarnagar, Uttar Pradesh), एकलव्य मानव संदेश (Eklavya Manav Sandesh), ब्यूरो रिपोर्ट। मांग नहीं अब रण होगा !! संघर्ष बड़ा भीषण होगा !! भाजपा अपना वादा किया हुआ निभाए वरना !! 2022 विधानसभा चुनाव एवं 2024 लोकसभा चुनाव में !!  आरक्षण नहीं तो वोट नहीं !! इस उदघोष के साथ संवैधानिक आरक्षण संघर्ष मोर्चा के तत्वाधान में कश्यप निषाद समुदाय, प्रजापति समुदाय, राजभर समुदाय, पाल समुदाय के लोग 23 फरवरी 11:00 बजे राजकीय इंटर कॉलेज मुजफ्फरनगर में आयोजित होने वाली आरक्षण महापंचायत में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने का आव्हान किया गया है।